शनिवार, 14 मार्च 2020

दुमदार दोहे

आज के दुमदार दोहे
=============
सोच रहा था आज मैं, लिखकर दूँगा छंद।
बैठे -‌ बैठे  ही  हुआ,  फूलों  का  मकरंद।। 
लिए तुलसी की माला।
हुआ क्यों मैं मतवाला।।०१।।
=====================
माँ ने खत में यो लिखा, रहना तुम तैयार।
कपड़े-जूते ले लिया, हुआ अनोखा प्यार।।
लिखा जो माँ ने खत में।
वहीं  था  मेरे  मन  में।।०२।।
=====================
कहते हैं सब मित्र अब, कर लो तुम भी प्यार।
मित्रो   की  तो  हो  गई ,   शादी    मेरे   यार।।
चढ़ेगा कब तू घोड़ी। 
समय है थोड़ी-थोड़ी।।०३।।
===================
पाना हो यदि प्यार तो, करो प्रशंसा आज।
महिलाओं का साथ हो, सदा करोगे राज।।
यही है अबला नारी।
हुई ये सब पर भारी।०४।।
======================
नारी शक्ति की तुम्हें, आज सुनाऊँ बात।
कंधों से कंधा मिला ,पुरुषों को दें मात।।
प्रशंसा कर दूँ सारी ।
यही है अबला नारी।।०५।।
=======================
सच को जब मैं सच कहूँ , मत सुनिएगा आप।
चाकू - छूरी  लें  यहाँ ,  पहुँचे   सभी   #प्रताप।।
सुनो सब मेरे यारों।
यहाँ से कल्टी मारो।।०६।।
=======================

                     #आचार्य_प्रताप

मंगलवार, 10 मार्च 2020

कुंडलियाँ छंद

कुंडलियाँ_छंद
------------------------
मित्र परिधि में जुड रहे , भाँति-भाँति  के  लोग।
जुड़कर   भटके   ये  नहीं ,  कैसा  यह  संयोग।
कैसा  यह   संयोग  , कहे  ये  मन  हो    पावन।
बिन  ऋतु  लगे  वसंत ,  लगा जैसे  हो सावन ।
कैसे   बरसे   मेह  ,  टिप्पणी  आये   निधि  में ।
सरस सलिल सम राह ,   पधारें  मित्र परिधि में।
--------
आचार्य प्रताप