गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

दोहे- असत्य

झूठ/असत्य
----------------
दोहे
*****
राह-राह गोरस बिके, हाला बैठ बिकाय।
सत्य नापता है गली, झूठ मिठाई खाय।।०१।।
------
आज  आचरण  झूठ  का , बना  जगत  आधार।
चलने  से   पहले   करो  ,  मन  में  सदा  विचार।।०२।।
------
छलिया छल करता फिरे, दिखे कहीं न सत्य।
सत्य ढूँढता मैं रहा, मिलता रहा असत्य।।०३।।
-----
आँखों में पट्टी बँधी, करते झूठा जाप।
अब तो आँखे खोल लो, झूठा जगत प्रताप।।०४।।
-----
नैतिक थे जब आचरण, खूब छले हैं लोग।
जब से वो ढोंगी बनें,मिलते छप्पन भोग।।०५।।
-----
करें आचरण सत्य का , बनिए सदा महान।
नींव झूठ की हो अगर,बनते नहीं मकान।।०६।।

 आचार्य प्रताप

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपको अधिक जानकारी चाहिए तो टिप्पणी करें